यूक्रेन-रूस विभीषिका और भारतीय चिकित्सा प्रबंधन : एक विमर्श
अभ्युदय से चर्मोत्कर्ष : एपिसोड - 60 वर्तमान समय में रूस और यूक्रेन के बीच संप्रभुता की लड़ाई चरम पर है। पूरा वैश्विक समुदाय इस अनावश्यक विध्वनकारी युद्ध से आहत है। समूची वैश्विक संस्थागत इकाई, जो सभी देशों की सहमति से विश्व कल्याण के लिए बनाए गए थे,इस विभीषिका को देखकर किंकर्तव्यविमूढ़ है। इस विध्वंसक विभीषिका ने समूचे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अभी-अभी दुनिया ने पिछले 2 साल से कोरोना महामारी की विभीषिका से अनगिनत स्वजनों को असमय कालकवलित होते देखा है। धरती पर शायद ही कोई ऐसा आदमी हो जिसने अपने परिचितों को इस महामारी में न खोया हो। ये वैश्विक आपदा में मरने वाले लोगों की सही गणना शायद ही किसी भी देश ने सही-सही सार्वजनिक की हो, कारण जो भी हो। कोरोना महामारी का असर थोड़ा बेअसर हुआ ही था कि रूस यूक्रेन के बीच संपूर्णता की लड़ाई ने प्रलयंकारी रूप ले लिया है। इस विभीषिका ने पूरा मानव समुदाय आहत है। इस युद्ध का परिणाम जिसके पाले आए लेकिन हर रोज मानवता घुट घुट कर मर रहे हैं। यूक्रेन से लाखों लोगों का पलायन जारी है, कारण है युद्ध से अपने स्वजनों...